श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
6 सितंबर 2023
पूरा दिन
श्री अंजनीलाल मंदिर धाम, ब्यावरा

श्री कृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। उत्सव सुबह से शुरू होता है लेकिन वास्तविक उत्सव मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होता है, जो भगवान श्री कृष्ण का जन्म समय है।

प्रति वर्ष भाद्पद कृष्ण पक्ष ८ को भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मदिन को मन्दिर धाम पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मन्दिर में विराजमान भगवान राधा कृष्ण जी कि प्रतिमा का आकर्षण श्रंगार किया जाता है।

मन्दिर को फूलो व विधुत से सज्जा की जाती है। रात्रि 8 बजे से भजनों का आयोजन किया जाता है व रात्रि 12 बजे जो की भगवान कृष्ण जी का जन्म समय है। महा आरती कि जाती है व विशेष प्रसाद का वितरित किया जाता है। इस दिन प्रात: से रात्रि तक दर्शनार्थियों का मेला लगा रहता है व हजारो दर्शनार्थी पधारते है।